संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- सिएट कॉलेज गहनी के मैदान पर मंगलवार को यूपीएससी द्वारा फुटबाल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इसमें कुल 124 फुटबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।यह प्रशिक्षण साकेत सिंह के नेतृत्व में आठ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक क्षमता के अभाव में एक फुटबॉल खिलाड़ी द्वारा बेहतर परिणाम देना संभव नहीं है। इसलिए एक खिलाड़ी को मैच जीतने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। उक्त बातें प्रशिक्षु फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के तीसरे दिन मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह ने कही। आठ ग्रुपों में बैठे हुए खिलाड़ी सिएट कॉलेज के खेल के मैदान पर 4:30 बजे से 6:00 बजे तक कठोर परिश्रम करते हुए फुटबाल प्रशिक्षण में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने कहा एक खिलाड़ी मैदान में अपने एक्शन से बोलता है और उसका एक्शन उसके अभ्यास पर निर्भर करता है। इसके लिए उसकी शारीरिक और मानसिक क्षमता उसकी सहायता करती है। ट्रेनिंग के दौरान आपको इसे बढ़ाना होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह के नेतृत्व में मंजीत, अमित, अजीज, नसीम, सचिन, इन्दर एवं यासीर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।