UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस आयुक्त के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा हुआ दर्ज

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। क्षेत्र के कोईराजपुर निवासी एक विवाहिता दहेज लोभी ससुराल पक्ष वालों के यातना से पिड़ित और त्रस्त होकर पुलिस आयुक्त वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये आयुक्त ने बड़ागांव पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसके तहत पुलिस शुक्रवार को शाम पति सहित ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। 

    उक्त गांव निवासी अंजली राय पुत्री यशवंत राय ने दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है की मेरी शादी 18 अप्रैल 2024 को कपसेठी थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी दिनेश सिंह उर्फ राजू के पुत्र विशाल सिंह के साथ संपन्न हुई थी। शादी में मायके वालों ने लाखों रुपए नगदी सहित सभी सामान दिये थे इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दस लाख रुपए नगदी सहित सोने के आभूषण मांग रहे थे। जिसे देने में असमर्थता व्यक्त करने पर ससुराल पक्ष के लोग आये दिन गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। विवाहिता गुड़गांव में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करती है ससुराल वालों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर सर्विस फंड से लोन लेकर छह लाख रुपए ससुराल वालों को दे दिया इसके बाद भी चार लाख रुपए और नगदी की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाता रहा। इतना ही नहीं 29 जून को पति नौकरी स्थल पर काम के दौरान आकर पैसे की मांग करते हुए मारने पीटने लगा तथा मांग पुरी न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News