UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वाराणसी : स्पीड का टशन दिखाया तो जेब होगी ढीली, दोगुना भरना होगा चालान* 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।* अब तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। निर्धारित से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों को दोगुना चालान भरना होगा। एक जून से चालान राशि को बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। पहले एक हजार रुपये चालान राशि थी। हादसों पर रोक लगाने के लिए नियमों को सख्त किया गया है। वहीं यातायात विभाग की ओर से जागरूक भी किया जाएगा। दरअसल, तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रहा है। आए दिन कहीं न कहीं हादसे होते रहते हैं। इसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। वहीं कई अपंग का जीवन जीने को विवश हैं। हादसों पर रोक लगाने के लिए यातायात नियमों को दिनोंदिन सख्त किया जा रहा है। इसके तहत अब ओवर स्पीडिंग पर चालान राशि बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है। यातायात निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी के अनुसार तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर दो हजार का चालान देना होगा। पहले चालान राशि एक हजार रुपये थी। लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News