संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*हरहुआ।**एक्शन एड एसोसियेशन द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत मजदूर दिवस के अवसर पर हरहुआ ब्लॉक के पुआरी खुर्द मलिन बस्ती में बुधवार को किशोरी समूह के साथ श्रमिको के अधिकार पर संगोष्ठी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खालिद चौधरी ने कहा कि हर श्रमिक को सम्मान से जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए।
एक्शन एड एसोसिएशन ने पिछले दो दशकों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अनौपचारिक श्रमिकों के साथ मिलकर काम किया है और भारत में अपनी व्यापक पहुंच स्थापित की है। एक्शन एड विभिन्न श्रमिक वर्गों के लिए समर्थन नेटवर्क विकसित करता है और कार्यस्थलों पर उन्नत स्वास्थ्य व सुरक्षा मानदंडों की वकालत करता है जिससे श्रमिकों को सशक्त बनाने और उनके जीवन में सुधार लाने में मदद मिलती है।
श्री चौधरी (एसोसिएट डायरेक्टर) ने कृषि श्रमिकों, मनरेगा श्रमिकों, गन्ना श्रमिकों, बागान श्रमिकों, बीड़ी श्रमिकों, मछुआरों, प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, पत्थर खदान श्रमिकों, सड़क निर्माण, घरेलू श्रमिकों, ग्रामीण घरेलू श्रमिकों, मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी श्रमिकों, स्वच्छता श्रमिकों, कचरा बीनने वाले श्रमिकों व उनके बच्चों को हर बुनियादी सुविधाएं सरकार मुहैया कराएं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रिंस , रामचरण , सुमन , खुशबू , सरिता , कंचन ने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम में कई गाँवो के मजदूर (श्रमिक) उपस्थित रहे ।संचालन जिला समन्वयक सुनील कुमार ने किया।