UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 शिक्षकों को सीडीओ ने किया पुरस्कृत

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी द्वारा जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 45 शिक्षकों, दो एआरपी और एक एसआरजी को सीडीओ हिमांशु नागपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाले एसआरजी डॉ. कुंअर भगत सिंह, एआरपी सरोज कुमार शर्मा और आलोक त्रिपाठी तथा 45 शिक्षक शामिल रहे। इस बार शिक्षकों के चयन हेतु जनपद स्तर से 15 क्राइटेरिया निर्धारित किया गया था जिसमें अधिकतम 30 अंक तथा प्रत्येक क्राइटेरिया का दो अंक था। पुरस्कृत होने वाले शिक्षक अपने मूल्यांकन में 20 से 28 अंक पाए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिमांशु नागपाल ने शिक्षकों को इसी तरह से कार्य करते रहने और बच्चों का बेहतर भविष्य सृजित करने हेतु आग्रह किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.अरविन्द कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षक ही हमारे देश का भविष्य निर्माता है और बिना शिक्षक के हम अपने देश को विश्व गुरु नहीं बना सकते। अंत में धन्यवाद ज्ञापित जिला समन्वयक प्रशिक्षण भोला शर्मा द्वारा किया गया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News