विनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी। युवक मंगल दल उदयपुर द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंचायत भवन उदयपुर में क्षेत्र के प्रमुख किसानों के लिए जैविक खेती की कार्यशाला का नमामि गंगे योजना के तहत आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को जैविक खेती के लिए ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र, जीवामृत, पंचगव्य आदि बनाने की विधि एवं एक बुकलेट किसानों को प्रदान किया गया। युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने कहा कि परंपरागत कृषि ही एकमात्र रोग से बचने का हल है अंधाधुन रासायनिक खाद के प्रयोग से कैंसर जैसी बीमारी जन्म ले रही है इसे रोकने के लिए जैविक खेती में अत्यंत आवश्यक है, वही नमामि गंगे योजना के अधिकारी धनंजय एवं राहुल कुमार ने किसानों को ट्रेनिंग दिया। मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक नवीन उपाध्याय मौजूद रहे। जिन्होंने डी कंपोजर किसानों को वितरित किया पराली के जगह उसे जैविक खाद के रूप में प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे,ग्राम प्रधान सुद्धू, ग्राम पंचायत सदस्य रामचरन गोंड,युवक मंगल दल के सनी प्रजापति रविंद्र कुमार,अजीत कुमार,अनिल विश्वकर्मा,दीप नारायण पटेल,प्रदीप पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे