UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गुम हुआ मोबाइल कैण्ट पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किया बरामद

Updated on: 08 October, 2026

क्राइम टीम की तत्परता से पीड़ित को वापस मिला मोबाइल, रामजी मिश्रा ने पुलिस का जताया आभार

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ उप संपादक अतुल सोनी 

वाराणसी। कचहरी चौराहे से ऑटो रिक्शा में सफर के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन को कैण्ट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उसके स्वामी रामजी मिश्रा को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार लोहता थाना क्षेत्र के आउददानपुर निवासी रामजी मिश्रा छह अक्टूबर को अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी जा रहे थे। चांदपुर चौराहे से ऑटो रिक्शा द्वारा कैण्ट की ओर जाते समय उनका POCO एंड्रॉयड मोबाइल फोन ऑटो में ही छूट गया। काफी तलाश के बाद मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने थाना कैण्ट में सूचना देकर बरामदगी की गुहार लगाई।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय के निर्देशन में चौकी प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने क्राइम टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में कांस्टेबल नागेंद्र कुमार एवं रि. कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।
मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे रामजी मिश्रा को सकुशल सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने कैण्ट पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।कैण्ट पुलिस की तत्परता और तकनीकी सहायता से गुम हुआ मोबाइल बरामद होने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News