संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 109/2023, धारा 379, 411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त रईश अहमद पुत्र नशीम अहमद नि0 बहादुरपुर पड़ाव थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष को मध्यमेश्वर गली के पास से दिनांक 25.08.2023 को समय 13:00 बजे गिरफ्तार कर चोरी गई लेडीज साईकिल को बरामद किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री पियूष कुमार,का0 शिवम भारती, थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।