संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरा/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-5132 / 21 स्टेट बनाम बृजेश सिंह धारा 498ए/323/504/506/354 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी बृजेश सिंह पुत्र रामजनम सिंह निवासी हरदासपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर दिनांक- 17.11.2023 को समय करीब 20.37 बजे वारण्टी के घर ग्राम हरदासपुर थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द यादव,हे0का0 नीरज राय,हे0का0 संजीव सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।