संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। भारतीय पशुपालक संघ के छठवीं वर्षगाठ पर तरया गाँव स्थित केंद्रीय कार्यालय पर बड़े ही धूम धाम से वर्ष गाठ मनाया गया। वर्षगाठ के अवसर पर "दुग्ध विकास में सहयोग की आवश्यकता " विषयक संगोष्ठी आयोजित की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि गाय का दूध अमृत के समान है जो शरीर के विकार को दूर कर
ताकत देती है।पहले गाय का दूध पीकर पूर्वज सैकड़ो वर्ष जीवित रहते थे। लेकिन आज सिंथेटिक्स दूध ने जीवन को बेजान कर दिया है।
उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार गाय के नाम पर सरकार तो बना ली लेकिन गाय को राज्य का दर्जा नही दे पाई जो दुर्भाग्य पूर्ण है।
गोष्ठी में वक्ताओं ने नई नई जानकारी साझा करते हुए कहा कि सहजन की पत्ती सुपर फूड है। इसे इंसान के साथ पशुओ को भी खिलाएं। जिससे पशु स्वस्थ्य रहेंगी और दूध में पौष्टिकता बढ़ेगी।
ओमप्रकाश मास्टर ने कहा कि कोरोना काल के बाद गिलोय विश्व की महाऔषधि बन गयी है। गिलोय को पशुओ को भी दे सकते है। इसे देने से 'डीवार्मिंग' करने की आवश्यता नही होगी। साथ ही पशु रोग मुक्त रहेगी।
विशिष्ट अतिथि एमएलसी आसुतोष सिन्हा ने कहा कि गोशाला में छुट्टा पशु के बारे में सदन में पुछा तो बताया गया कि तीस रुपये प्रति पशु दी जाती है, सदन में बात उठाने पर प्रति पशु 60 रुपये किया गया।
भारतीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने संघ की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। और प्रमुख बिंदुओं न्याय पंचायत स्तर पर निःशुल्क पशु चिकित्सालय , पशु आश्रय शाला, एम्बुलेंस सेवा, पशुपालक को चिकित्सा हेतु आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था, पशुओं के लिए निःशुल्क बिजली व निःशुल्क बीमा, मृत पशुओं के अंतिम संस्कार की निःशुल्क व्यवस्था सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत में पशु चिकित्सा मित्र का चयन सरकार द्वारा किया जाना पशुपालकों के हित मे होगा।
इस अवसर पर संध्या भूषण, राजकुमार मिश्रा, आर0 डी0 यादव, उमेश प्रधान, सुबाष मास्टर, हर्ष यादव उर्फ भोलू , मनोज यादव, प्रेमप्रकाश यादव (वकील), बाबूलाल यादव (विधान सभा अध्यक्ष अजगरा), महेंद्र उर्फ पिंटू पाल, अवधेश कुमार, सत्यप्रकाश सोनकर, ईश्वर चंद्र पटेल, दयाराम यादव, आनंद मोहन यादव उर्फ गुड्डू यादव ने विचार व्यक्त किया। भारत भूषण यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन दिनेश यादव ने किया।