संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*हरहुआ।* लघु सिंचाई विभाग के बोरिंग टेक्नीशियन संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव आज विकासखंड हरहुआ में सम्पन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मत से अंजनी श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं कपिलदेव सिंह को मंत्री चुना गया।
बोरिंग टेक्नीशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल की अध्यक्षता में विकासखंड हरहुआ के सभाकक्ष में जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर सम्पन्न यह बैठक हंगामेदार रही। बैठक में जिले के सभी विकास खंडों के बोरिंग टेक्नीशियन भाग लिए। पहले आम सहमति नहीं बन पा रही थी परंतु प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल के हस्तक्षेप से जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ।
सर्वसम्मत से हुए इस चुनाव में अंजनी श्रीवास्तव अध्यक्ष, कपिल देव सिंह मंत्री, अमितेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास सिंह उपाध्यक्ष, अरविंद गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं स्वीटी को संगठन मंत्री बनाया गया। जिला कार्यकारिणी के गठन के उपरांत सत्य निष्ठा एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि संघ के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यकारिणी के इस चुनाव में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार शुक्ला, जनपद मिर्जापुर के मंत्री संदीप कुमार सिंह तथा जौनपुर के मंत्री उपस्थित रहे।
संगठन के इसी बैठक में बोरिंग टेक्नीशियन से अवर अभियंता बने चंद्रशेखर सिंह, दिनेश सिंह, सुशील सिंह, अनंत अवस्थी, अवधेश सिंह को स्मृति चिन्ह देकर एवं फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया।
उपरोक्त कार्यकारणी का गठन जनपद मिर्जापुर के अध्यक्ष सतीश सिंह एवं औरैया जनपद के अध्यक्ष शिवनाथ दोहरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।