UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

: थाना राजातालाब पुलिस ने दिखाई अनुकरणीय दक्षता, 4 घंटे के भीतर रास्ता भटकी बच्चों के परिजनों को तलाश कर किया सुपुर्द*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत बीरभानपुर स्थित धागड़वीर हनुमान मंदिर के पास तीन बच्चे मिले, जो खेलते-खेलते अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे। उन्हें थाना राजातालाब लाया गया। बच्चे केवल बनारस का पता ही बता सके, जबकि उनके पास अन्य कोई विशेष जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को मिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।थाना राजातालाब पुलिस ने तत्परता और निष्ठा से कार्य कर, पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण एवं निरंतर प्रयासों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सुपुर्द किया। बच्चे मंसूर हाशमी निवासी थाना कुसीनगर, जनपद देवरिया के हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे सकीना (05 वर्ष) और सोफिया (03 वर्ष), पड़ोस में रहने वाले प्रमोद के बच्चे विशाल (04 वर्ष) के साथ खेलते-खेलते उनसे बिछड़ गए थे।

*इस प्रयास में थाना राजातालाब पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। बच्चों के सकुशल मिल जाने के बाद परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और इसकी प्रशंसा की

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News