पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
हरहुआ।भारत विकास परिषद के सृजन शाखा ने तरना शिवपुर स्थित श्री नारायण शिक्षा निकेतन स्कूल में 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता हमारे विद्यार्थियों में भारत के संस्कृत, विज्ञान और भूगोल के बारे में ज्ञान का बोध कराती है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सचिव शिवा श्रीवास्तव, वित्त सचिव विनोद कुमार सिंह और संयुक्त सचिव राजीव श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। संस्था द्वारा कनिष्ठ एवम् वरिष्ठ वर्ग में पाँच-पाँच विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।