UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* ।विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सफाई कर्मियों द्वारा गांव-गांव में वृहद स्तर पर नाली सफाई, झाड़ी कटाई, फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं के स्प्रे व छिड़काव का कार्य किया गया। यह पूरा अभियान खण्ड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत कमलेश कुमार सिंह की देखरेख और कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलजमाव रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि संक्रामक बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News