UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

**लंप्पी रोग को लेकर पशुओं के हुए टीकाकरण का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के सिंह ने शनिवार को टीकाकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिर्जामुराद क्षेत्र के आषाढ़, बहेड़वा, राजपुर, बंशीपुर, चक्रपानपुर, विमौरी, प्रतापपुर, मिल्कीपुर व भंजनपुर समेत अन्य गांवों में लगभग दो हजार पशुओं को लंप्पी रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया जा चुका है।डॉ. वी.के सिंह ने कहां की लंप्पी स्किन डिजीज विषाणु जनित बेहद ही संक्रामक रोग है जो ग्रामीणों क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार रही है।इसके रोकथाम हेतु पशुपालन विभाग मुस्तैद है और अभियान स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है।वही पशुपालकों को बीमारी के विषय में एवं पशुपालन विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया।इस दौरान पशु चिकित्सालय राजातालाब की प्रभारी डॉ. ललिता शर्मा, ड्रेसर रामपाल समेत अन्य पशुपालन के कर्मचारी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News