संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*दिल्ली/वाराणसी।* ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक स्व प्रभु दयाल अग्रवाल जी के 42 वी पुण्य तिथि के अवसर पर सम्पुर्ण भारत में स्तिथ ब्रांच ऑफिस, रीजनल ऑफिस, क्षेत्रीय कार्यालय में 11-09-2024 से 17-09-2024 तक ब्लड डोनेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया।
इसी कडी मे आज 17-09-2024 को प्राइम टावर नई दिल्ली स्तिथ रीजनल ऑफिस कैंपस में सैकड़ो दान दाताओ ने रक्त दान किया, कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश अग्रवाल एवं रीजनल मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि यदि शरीर अत्यधिक मात्रा में रक्त खो देता है, तो लोगों को घातक बीमारियाँ हो सकती हैं और यहाँ तक कि उनकी मृत्यु भी हो सकती है। इस प्रकार, हम देखते हैं कि रक्तदान वास्तव में जीवन रक्षक है जो लोगों की मदद करता है। यह मानवता का भी प्रतीक है जो जाति, पंथ, धर्म और बहुत कुछ के बावजूद लोगों को एकजुट करता है।
रक्त दान शिविर के सहयोगी के रूप मे मानव संसाधन विभाग प्रभुख ज्योति बोरा , अकाउंट रीजनल हेड चंद्रकांत बेहरा, कमल बरमसे प्रकाश मिश्र सत्यनारायण मिश्र, उपेन्द्र नाथ मिश्र सुमित सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सीनियर अकाउंट मैनेजर सुनील कुमार, मित्तल द्वारा रक्त दान मे शामिल सभी लोगो को धन्यवाद प्रेषित किया गया।