UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संघ के 100 वर्ष पूरे, शाहगंज में राष्ट्र धर्म पुस्तक का वितरण

Updated on: 07 June, 2026

व्यापारियों से संपर्क कर बताई संघ की कार्यशैली और संकल्प

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को नगर में युवा मोर्चा की टीम ने विशेष संपर्क अभियान चलाया। शाहगंज प्रभारी युवा मोर्चा जौनपुर प्रशांत मोहित सिंह ठाकुर के साथ कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर संघ की शताब्दी यात्रा पर बातचीत की अभियान के दौरान जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के यहां पहुंचकर ‘राष्ट्र धर्म’ पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने बताया कि संघ ने सौ वर्षों में सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का काम किया है।कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को संघ की कार्यशैली, कार्यप्रणाली और राष्ट्रसेवा के संकल्प के बारे में अवगत कराया। लोगों ने सौ साल की इस यात्रा को प्रेरक बताया और कहा कि इससे युवाओं में देशहित के लिए काम करने की भावना पैदा होती है।अभियान के दौरान नगर के जाने-माने व्यापारी उमेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल (मंडल महामंत्री भाजपा), मनोज अग्रहरि, सुशील सिंह सहित कई अन्य को पुस्तक प्रदान की गई। व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे संपर्क और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग संघ के मूल्यों और विचारधारा से जुड़ सकें। अभियान में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर व्यापारियों को ‘राष्ट्र धर्म’ पुस्तक देते प्रशांत मोहित सिंह ठाकुर, वेद प्रकाश जायसवाल और धीरज पाटिल।व्यापारी गण से संवाद करते युवा मोर्चा कार्यकर्ता, संघ की कार्यशैली व संकल्प पर जानकारी देते हुए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News