संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के फकीरपुर अमौलिया गांव में गुरुवार की रात घर जा रहे फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट बृजेश यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।उसके पीठ में गोली लगी है और उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार के अनुसार उसकी हालत स्थिर है आरोपी की तलाश में पुलिस दबिस दे रही है जानकारी के अनुसार फकीरपुर अमौलिया के छोटेलाल यादव का बेटा बृजेश यादव (26) सिगरा थाना क्षेत्र की एक फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट है इसका एक बड़ा भाई संतोष यादव सेना का जवान है घायल बृजेश ने बताया कि वह कंपनी का काम करके घर लौट रहा था गांव के पास उसने बाइक रोकी और बाथरूम कर के लौटा हुआ।जैसे ही बाइक पर सवार हुआ इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोस बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद दोनों भाग गए पेट में गोली लगने के बाद वह बाइक छोड़कर तेजी से भाग कर घर पहुंचा और गोली लगने की जानकारी दी आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिस के अनुसार घटना में शामिल बदमाशों की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए डबिस दी जा रही है पुलिस पुरानी रंजिश और रिकवरी के विवाद को कारण मानकर मामले की जांच कर रही।