संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* अवादा फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श गांव नागेपुर में शुक्रवार को मतदान के प्रति जागरूक रैली निकाला गया।इस दौरान तख्ती बैनर लिए महिलाएं 'जो पिलाये हमें शराब समझो उनकी नीयत खराब, ना साड़ी ना नोट से गांंव बदलेगा सही वोट से, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, मतदान करना है जरुरी आदि नारा लगाते हुए गांंव में रैली निकाली।अवादा फाउंडेशन की ट्रस्टी रितु पटवारी ने लोगो से एक जून को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मताधिकार का प्रयोग हर हाल में किए जाने के लिए लोगों से अपील की। रैली को मैनेजर दीपक कुमार जेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर भी चलाया गया।जिसमे लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।अवादा फाउंडेशन द्वारा एक जून मतदाता दिवस को मतदाता परिवहन नि शुल्क सेवा गाड़ी की भी व्यस्था किया हुआ है। ताकि मतदाता जैसे बूढ़े ,बुजुर्ग , दिव्यांग और असहाय लोग सेवा गाड़ी पर बैठ कर आसानी से मतदान स्थल तक जा पहुंचे।और शत प्रतिशत मतदान हो सके। जागरूकता रैली में मुख्य रूप से अवादा फाउंडेशन के अध्यापक संदेश, आलोक, सौम्य शिष्ट, प्रवीण मिश्रा, संतोष, नितेश सहित फाउंडेशन के विद्यार्थी, चांदनी, दिव्या, विभा व आंचल सहित सैकड़ों विद्यार्थी रैली में शामिल रहे।