UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण 

Updated on: 18 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ धर्मेंद्र सिंह द्वारा केंद्रीय कारागार वाराणसी का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र द्वारा उनकी अगवानी की गई। इसके उपरान्त अपर महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर शासन के द्वारा निर्धारित कमेटी जिसके अध्यक्ष अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेंद्र सिंह एवं उनके साथ एडीएम सिटी डॉ राजेश प्रसाद,डीसीपी वरूणापार जोन प्रमोद कुमार द्वारा जेवर ट्रांसमिशन लिमिटेड के सौजन्य से कारागार के स्वामित्व की भूमि पर एक ट्रांसमिशन टावर लगाए जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अपर महानिदेशक द्वारा कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सर्वप्रथम काष्ठकला व लौह उद्योग का निरीक्षण कराया गया। वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण द्वारा काष्ठ कला एवं लौह उद्योग में निर्मित वस्तुओं के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त कराई गई। अपर महानिरीक्षक द्वारा कारागार में स्थापित काष्ठकला एवं लौह उद्योग में निर्मित फर्नीचरों एवं अन्य सामानों की गुणवत्ता की प्रशंसा की गई, तथा अपर महानिरीक्षक द्वारा कारागार में संचालित सीसी टीवी कंट्रोल रूम की लाइफ फीडिंग देखी गई तथा कंट्रोल रूम में और अधिक स्क्रीन लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण कर्ता द्वारा अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। अस्पताल में निरुद्ध बन्दियों से उनके मुकदमो एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में संवाद किया गया। अस्पताल के निरीक्षण के उपरांत अपर महानिरीक्षक द्वारा कारागार में स्थापित कोल इंडिया के सहयोग से स्थापित ऑटोमेटेड बेकरी मशीन को देखा गया तथा बैकरी में बन रहे बिस्किट, पावरोटी, क्रीमरोल इत्यादि की गुणवत्ता एवं शुद्धता की प्रशंसा की गई।चक्र सं0 चार बैरक संख्या 2- ए का अवलोकन किया गया तथा बैरक में निरुद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के दौरान अपर महानिरीक्षक द्वारा कारागार की साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की चाक चौबन्द व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए तथा कारागार प्रशासन की प्रशंसा के साथ-साथ कारागार की साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता, बन्दियों के लिए हितकर व रोजगार परक संचालित उद्योगों की प्रशंसा की गई। निरीक्षण के पश्चात वापस आते समय कारागार में स्थापित भारत के अमर सपूत स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, चिकित्सा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News