UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जन शिकायतों के निस्तारण में वाराणसी ADG जोन प्रदेश में नंबर वन*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

जन शिकायतों के निस्तारण में वाराणसी ADG जोन प्रदेश में नंबर वन*इन छह जिलों को भी मिली उपलब्धजनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में वाराणसी एडीजी जोन को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। शासन के जुलाई माह के मूल्यांकन रिपोर्ट में वाराणसी जोन अव्वल आया।

साथ ही साथ पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र और पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने बताया कि यह सभी के परिश्रम और मेहनत, लगन का परिणाम है।

एडीजी जोन पियूष मोर्डिया के अनुसार आईजीआरएस में जोन के छह जिलों में चंदौली, मिर्जापुर जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, सोनभद्र भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एक परिक्षेत्र व तीन जनपदों के निस्तारण का स्तर संतोषजनक न होने के कारण मूल्यांकन रिपोर्ट में उनकी रैकिंग प्रभावित हुई है, जिन्हे भविष्य में और सावधानी व समयबद्ध रुप से ध्यान देकर शासन के मंशा के अनुरुप शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News