संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी/फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-1773/18 स्टेट बनाम अरविन्द राजभर वगै0 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारंटी 1-जालिम राजभर पुत्र सिपाही राजभर निवासी ग्राम भवानीपुर थाना चोलापुर कमि० वाराणसी व वाद सं०- 662/2023 रोली बनाम रोहित थाना चौबेपुर अन्तर्गत धारा 128 दं0प्र0सं0 से सम्बन्धित वारंटी 2-रोहित पुत्र मुरारी निवासी ग्राम अल्लोपुर थाना चोलापुर वाराणसी को दबिश देकर आज दिनांक-20.12.2023 को भिन्न-भिन्न समय पर वारण्टीगण के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकास कुमार,चंदापुर चौकी इंचार्ज उ0नि0 मनीष पाल,हे0का0 रामजी यादव,हे0का0 दीपक पाण्डेय,का0 लाल साहेब थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।