UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नए लाभार्थी बनाओ अभियान में महिलाओं की बढ़ी सहभागिताविधानसभा संयोजक एवम् जिला मंत्री कनक सिंह ने किया उत्साहवर्धन

Updated on: 23 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

शाहगंज , सुईथा कला ब्लॉक परिसर में “नए लाभार्थी बनाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख माननीय उमेश तिवारी जी के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रागिनी सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, ने उपस्थित महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुँचे, यह भाजपा का संकल्प है कार्यक्रम की संयोजक कनक सिंह, जिला मंत्री महिला मोर्चा एवं विधानसभा शाहगंज की संयोजक रहीं। उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और नए लाभार्थियों को जोड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर रुक्मिणी पांडे, समूह सखी एवं मंडल अध्यक्ष अरसिया, रेखा यादव, शशिकला समूह अध्यक्ष सहित कई समूह की महिलाएँ उपस्थित रहीं कार्यक्रम की व्यवस्था का कार्यभार राकेश सिंह (A.D.O S.T) ने संभाला और समस्त ब्लॉक कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई चित्र परिचय नए लाभार्थी बनाओ अभियान कार्यक्रम में शामिल  मुख्य अतिथि रागिनी सिंह, जिला मंत्री कनक सिंह व अन्य पदाधिकारी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News