UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*औषधीय गुणों की खान श्रीअन्न की खेती करें किसान*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*चौबेपुर/वाराणसी -*कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के ढकवां गांव में बुधवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में उपस्थित किसानों को मास्टर ट्रेनर/खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने श्री अन्न (मोटे अनाज) की खेती करने की सलाह दी।उन्होंने बताया कि श्रीअन्न को सुपर सीड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं।श्रीअन्न कम पानी व अपेक्षाकृत कम उपजाऊ जमीन में भी अधिक उत्पादन देते हैं ऐसे में किसान श्री अन्न (ज्वार,बाजरा,रागी,सांवला,कोदो,कुटकी,कानकुन,कुट्टू आदि) की खेती करके अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। पाठशाला में मोटे अनाज की खेती के साथ ही एफपीओ, डिजिटल क्राप सर्वे,आपदा प्रबंधन के उपाय,पराली प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुमन देवी ने की।इस दौरान विनोद निषाद, सत्यनारायण दुबे,पवन तिवारी,अमरनाथ पाण्डेय,जयनाथ दुबे,निम्बू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम में क्षेत्र के रामपुर चंद्रावती में पंकज भास्कर,अजांव में नीतीश कुमार व रौना खुर्द मे सुभाष झा ने किसान पाठशाला का संचालन किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News