संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सूरज बरनवाल पुत्र स्व0 जय प्रकाश निवासी सिंहपुर वाराणसी किराए के मकान में रहता है,माइक्रो फाइनेंस बैंक कर्मचारी है। विपक्षी महिला सारनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत किराए के मकान में रहती है जो कि कई घरो में कार्य कार्य करती है। सूरज का कहना है कि अक्टूबर 2024 को हमारी भाभी और भाई के कहने पर हमारे
घर पर काम करनी लगी जिसका वेतन मासिक 5000/-रू0 प्रतिमाह देना तय हुआ,एवं जिम्मेदारी साफ-सफाई से लगायत हमारे भतिजे का देखभाल करना था जिसके एवज में तय किया गया मासिक वेतन 5000/-रू0 हमारी भाभी और भाई दोनों लोगों ने आनलाईन और कैश के माध्यम से वेतन देते थे। अप्रैल 2025 को विपक्षी महिला ने थाना सारनाथ पर हमारे खिलाफ कूटरचित आरोप लगाते हुए संगीन आरोप में लगातार फसाने का कार्य कर रही है। जिसपर थाना सारनाथ द्वारा जांच करते हुए कोई भी साक्ष न मिलने पर मुझ पर कार्रवाई नहीं किया गया। अब विपक्षी पूरे गाँव में घूम-घूम कर मुझे व मेरे परिवार को फर्जी मुकदमे फँसाकर सबक सिखाने की बात करती हैं। विपक्षी महिला द्वारा मुझको अपना झूठा पति होने का दावा भी किया जा रहा है,और कई तरह के आरोप भी लगाए जा रहे है। पुलिस आयुक्त वाराणसी से महिला द्वारा लगाए गए गलत आरोप का जांच कराते हुए सूरज ने न्याय की गुहार लगाई।