UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न*

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय

 

*मिर्जामुराद।* राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र गाजियाबाद के दिशानिर्देशन में एवं कृषी विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर वाराणसी के सहयोग से जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार व शनिवार को किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा किया गया। इस समय राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र, ग़ाज़ियाबाद के उप निदेशक जगत सिंह तथा कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नरेंद्र रघुवंशी तथा राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र, ग़ाज़ियाबाद के कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी किशोर शेडगे उपस्थित थे।राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र गाजियाबाद के उप निदेशक जगत सिंह ने आधार व्याख्यान द्वारा इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में उपस्थित हितधारकों को अवगत कराया।कार्यक्रम के दूसरे दिन कृषि विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर मनोज कुमार ने जैविक खेती में खरपतवार प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा किया।भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के डॉक्टर अरविंद नाथ ने प्राकृतिक विधी से कीट नियंत्रण पर प्रस्तुतीकरण किया।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर नवीन, डॉक्टर प्रतीक्षा, डॉक्टर मनीष, डॉक्टर अमिटेश, डॉक्टर राहुल, राणा पीयूष के साथ साथ उद्यान एवं कृषि विभाग के कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में सभी प्रतिभागीयों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News