संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ विश्व पर्यावरण दिवस पर उक्त संदेश विकास खंड वासियों को देते हुऎ विकास खंड हरहुआ के खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने विकास खंड की ग्राम पंचायत कुरौली में विकासखंड एवं वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों सहित वृक्षारोपण कर बताया की सभी लोगों को प्रति वर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखरेख अपने बच्चों जैसी करनी चाहिए l
आज इस कार्यक्रम में वन विभाग के डिप्टी रेंजर पन्नालाल सोनकर सहित विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रवि प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत रवि सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी संख्या शैलेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार विश्वकर्मा, अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार, आंकिक अश्वनी सिंह, ग्राम विकास अधिकारी गौरव कुमार विश्वकर्मा ,पीयूष सिंह, संजय यादव, दीपचंद एवं शीतल उपस्थित रहकर सभी ने एक-एक वृक्ष रोपित किया।
बीडीओ ने कहा कि वृक्ष से ही धरती पर जल और जीवन है, वृक्ष नहीं तो जीवन नहीं,सभी वृक्ष के अवैध कटान को रोकें।