संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।* काशी सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम में युगल बिहारी इंटर कालेज रामेश्वर के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी ली। एकल द्रुपद गायन में प्रथम स्थान कु0 महामाया पांडेय को मिला जिसका सम्मान स्वयं मोदी जी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं हारमोनियम वादन में रामेश्वर नाथ पांडेय प्रथम,नाल वादन में आशुतोष को प्रथम, शास्त्रीय गायन में महामाया पांडेय,उप शास्त्री गायन में विद्यालय की शिक्षिका कीर्ति गुप्ता एवम समूह गायन में विनोद ,आशीष, मनीष, कशिश व मोनिका प्रथम रहीं। वहीं शिक्षिका कीर्ति गुप्ता को लोकगायन व समूह में तृतीय स्थान मिला।
विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह 'पप्पू' व प्रिंसिपल रविन्द्र बहादुर सिंह ने बच्चों व शिक्षिका को बधाई दी। साथ ही विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अभिभावक व बच्चों सहित शिक्षिका को विशेष बधाई दी जाएगी।