संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी होली त्यौहार के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य2 वाराणसी के निर्देशानुसार आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के क्रम में सचल दल द्वारा जांच अभियान में मिल्कीपुर स्थित शिव शक्ति ट्रेडर्स प्रोप्राइटर मंशाराम गुप्ता की दुकान में विक्रय हेतु रखे बेसन ब्रांड शक्तिमान और नमकीन ब्रांड सुहाना का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किया गया।
गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर बेसन और नमकीन का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया एवं बोरो के मिथ्याछाप पाए जाने पर विक्रय हेतु रखे 278 किलोग्राम बेसन ब्रांड शक्तिमान मूल्य 27000 और 135 किलोग्राम नमकीन सुहाना मूल्य रुपया 14000 को सीज किया गया। दीपापुर में खाद्य कारोबारकर्ता राजेश यादव को बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर नोटिस दी गई है। खेमापुर में मिठाई की दुकान प्रदुम्न को साफ सफाई की कमी पाए जाने पर सुधार की नोटिस दी गई।
सचल दल में पंकज कुमार यादव, जगदीश नारायण सिंह, रामचरण यादव एवं राजेश यादव शामिल रहे।