UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बच्चों की किलकारियों व प्रतिभा प्रदर्शन के साथ वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी। आर एस सी सैनिक किड्स स्कूल ने अपना 6वां वार्षिक उत्सव समारोह बहुत ही धूम–धाम व उत्साह से मनाया। मुख्य अतिथि सीनियर डिवीजन सेकंड डिविजन जज नेहा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ की। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा व छात्राओं में गणेश वंदना और प्रभु श्री राम की स्तुति से हुई।कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने के लिए विद्यालय के संस्थापक सुदामा सिंह राजपूत व्यवस्थापक डॉक्टर अतुल सिंह और विद्यालय की सचिव रंजू सिंह रही कार्यक्रम के बारे में जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजलि जैन ने दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा सिंह ने बताया कि बच्चे हमारे भविष्य हैं इनके उज्जवल भविष्य के लिए मैं शुभकामनाएं देती हूं और जहां भी मेरी आवश्यकता होगी मैं बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए हमेशा खड़ी रहूंगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News