संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*हरहुआ*। युवा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े। उन्हें शिखर पर पहुँचमे के लिए चुनौतियों का सामना करना होगा। उक्त बातें
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पलहीपट्टी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा।
दीक्षांत कार्यक्रम में महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया गया।छात्र-छात्राओं को अपने विषय, समितियों, प्रभार, एवं दायित्वों से छात्र- छात्राओं को परिचित कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ अनंत व्रत पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ राजेश कुमार विश्वकर्मा ने आई क्यू ए सी के बारे में विस्तार से बताया। अभिभावकों का स्वागत डॉ. सुधीर कुमार मानस ने किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुमन मोहन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सर्वेशानन्द ने किया। इस अवसर पर प्रो. के. के. सिंह, डॉ. जयश्री द्विवेदी, डॉ. नीति भोला, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. ऋचा चौधरी, डॉ. आरजू सिंह, डॉ. बृजेश मौर्य, डॉ सुनील कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।