संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी के अंतर्गत चमरहा बाजार अंतर्गत नईबाज़ार के पास अचानक सुबह 8 बजे लगभग ट्रैक्टर व बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी में जोर दार टक्कर हो गयी।जानकारी के अनुसार लोगो ने बताया कि टक्कर होने के उपरांत भी किसी के गम्भीर हताहत होने सूचना नही मिली है।थाना क्षेत्र की चंदापुर चौकी को लोगो ने इस घटना की सूचना तत्काल दिया।सूचना उपरांत तत्काल चौकी प्रभारी विपिन पांडेय फोर्स बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे।घटना के उपरांत घायल के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे कि कोई व्यक्ति घायल हुआ की नही।इसकी जानकारी नही मिली कि कोई बच्चा अथवा चालक घायल है। चौकी की पुलिस मैजिक गाड़ी व ट्रैक्टर दोनों को खिंचवा कर थाना पर ले आयी। और इसकी विस्तृत जांच में जुट गयी।