संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
-वाराणसी*पिंडरा तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 71 मामले आये।जिसमे मात्र 7 मामलों का निस्तारण हो पाया।उपजिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये सभी मामले को एक सप्ताह में निस्तारित करने का आदेश दिया तथा तहसील परिसर मे साफ-सफाई का विषेश ध्यान दिया जाय सभी कर्मचारीयो को निर्देशित
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग व पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकतर मामले आये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधीकारी प्रतिभा मिश्रा,तहसीलदार विकास कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार पन्द्रह श्वेता पटेल,नायब तहसीलदार कोलअसला राधेश्याम यादव,नायब तहसीलदार अठगावा विजय कुमार श्रीवास्तव,बीडीओ पिण्डरा छोटेलाल मिश्रा,सीओ प्रतिक चौहान,राजस्व निरीक्षक,स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक लोग रहे।