संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा पुलिस कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) श्री संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस० चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन / मुख्यालय एवं अपराध) श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा एवं अभिसूचना) श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल श्री प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल श्री नीरज कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आनन्द सिंह राजपूत, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट श्री अतुल अंजान त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां श्री विदुष सक्सेना एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।गोष्ठी के दौरान कमिश्नरेट वाराणसी में माह जून में आगामी G-20 से सम्बन्धित कार्यक्रमों एवं खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा की गई एवं सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।