UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नए थाना प्रभारी अश्वनी दुबे ने संभाली कमान।

Updated on: 05 June, 2026

 

 कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस।

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक 

जौनपुर मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में नवागत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण करते ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का स्पष्ट संदेश दिया है। थाना परिसर में आयोजित वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और ऑनलाइन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना होगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील रुख अपनाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में तेजी और गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने आम जनता से संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान देने का भी आश्वासन दिया। अश्वनी कुमार दुबे ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंत में कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर समय तत्पर रहेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News