UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह का आवास पुलिस छावनी में तब्दील*

Updated on: 17 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 

सुजानगंज(जौनपुर) नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का रायबरेली में भाजपाइयों द्वारा रास्ता रोके जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन पर विरोध प्रदर्शन के लिए जा ही रहा था तभी भारी संख्या में स्थानीय पुलिस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के सुजानगंज आवास पर पहुंच कर घेराबंदी कर कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। डा.प्रमोद कुमार सिंह का थानाध्यक्ष सुजानगंज से तीखी बहस हुई, जिलाध्यक्ष गेट से बाहर निकलना चाहे तो पुलिस ने जबरन रोक दिया इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जमीन पर गिर गये। कांग्रेस नेता डा.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान हमें यह अधिकार देता है कि हम अपनी आवाज उठा सके किंतु कांग्रेसियों के आंदोलन से डरी और भयभीत मोदी-योगी की सरकार दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। डा.प्रमोद सिंह ने कहा कि वोट चोरी के दम पर बनी सरकार को हम कांग्रेस के लोग उखाड़ फेंकेंगे। कांग्रेसियों की गिरफ्तारी लोकतंत्र का काला अध्याय है। इस मौके पर जिला सचिव इरशाद खान,सोसल मीडिया के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, प्रोफेशनल काँग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुराग पांडेय, विनय मिश्रा, आदि लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाउस अरेस्ट किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News