सम्वाददाता पूर्वांचल एक्स्प्रेस न्यूज
वाराणसी -- दशाश्वमेध पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काशी विश्वनाथ की पावन मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर दलाली मांगने वाले सात अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया।सातों अभियुक्त जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों के रहने वाले बताये गये। गिरफ्तार किए गए सातों अभियुक्तों का नाम क्रमशः पहले का गणेश जायसवाल पुत्र कन्हैया जायसवाल निवासी टेढ़ी नीम दशाश्वमेध वाराणसी, दूसरे का अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम हिरावनपुर सिंधोरा वाराणसी, तीसरे का कैलाश नाथ पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल पाण्डेय निवासी लहरतारा मण्डुवाडीह नई बस्ती वाराणसी, चौथे का रितेश पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार पाण्डेय निवासी बड़ी पियरी थाना चौक वाराणसी, पांचवे का वहीद अहमद पुत्र स्व. वकील अहमद निवासी बड़ा देव गोदौलिया वाराणसी, छठवें का रामबली बिन्द पुत्र बोदे लाल बिंद निवासी संकुल धारा पोखरा थाना भेलूपुर वाराणसी और सातवें का रवि पाण्डेय पुत्र स्व. केचूलाल पाण्डेय निवासी ढेलवरिया पानी टंकी थाना जैतपुरा वाराणसी बताया गया।सातों अभियुक्तों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसीपी दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सातों अभियुक्त स्थानीय लोगों व विदेशी पर्यटकों से दर्शन कराने के नाम पर मनमाने कीमत वसूल करते थे। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस टीम गठित की गई और फिर इन अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न स्थानो से गिरफ्तार किया गया।सातों अभियुक्तों को दशाश्वमेध पुलिस द्वारा भा0द0वि0 की धारा 170,126,135 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेध उपेन्द्र प्रताप सिंह, व0उ0नि0 सुनील कुमार गुप्ता, उ0नि0 अजितेश कुमार चौधरी चौकी प्रभारी कोदई चौकी, उ0नि0 हरिशंकर सिंह चौकी प्रभारी मदनपुरा, उ0नि0 रामस्वरूप सिंह चौकी प्रभारी शीतला घाट,का0 भूपेन्द्र कुमार,का0 राजन सिंह,का0 चन्द्र प्रकाश यादव दि शामिल रहे।