UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उप कृषि निदेशक ने सेवापुरी में आयोजित पीएम किसान कैम्प का किया निरीक्षण 

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकासखण्ड सेवापुरी के ग्राम महाराजपुर में उपनिदेशक कृषि अमित कुमार जायसवाल ने सेवा पुरी में आयोजित पीएम किसान कैंप का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि अमित सिंह और तकनीकी सहायक ओंकार नाथ उपस्थित रहे। कैम्प में एनपीसीआई, भूलेख अंकन एवं ई-केवाईसी के कार्य का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ दौलतिया ग्राम पंचायत में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक उदयभान सिंह पुत्र राज बहादुर के एक एकड़ में बायो सीड्स कंपनी का 9544 की प्रजाति, जो 04 मार्च को बोया गया था उक्त फसल में वर्तमान में मकई के भुट्टे आ गए हैं। फसल अच्छी है। ग्राम पंचायत में ही आशीष पुत्र धर्मराज के यहां पांच हॉर्स पावर के एक सोलर पम्प, जो शक्ति पम्प के द्वारा स्थापित किया गया है,का सत्यापन किया गया। यह पम्प तीन वर्ष पहले स्थापित किया गया था वह वर्तमान समय में सुचारू रूप से चल रहा है। साथ ही मौके पर उपस्थित किसान भाइयों को अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में जनपद में प्रत्येक राजकीय कृषि भंडारों पर पर धान के बीज की आपूर्ति हो रही है। जिसे किसान भाई 50% अनुदान पर पोस मशीन में अंगूठा लगाकर प्राप्त कर सकते हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News