UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बीघा गेहूं जलकर खाक

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर में शनिवार दोपहर को विद्युत शार्ट सर्किट की निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गयी। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को ग्राम सभा हाजीपुर निवासी लालजी राय के खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत तार में हुए शार्ट से निकली चिंगारी की चपेट में आकर उक्त किसान के लगभग दो बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल खड़ी फसल जलकर खाक हो गयी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News