UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तुलसी देवी करुणापति स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में 'शिक्षक दिवस' पर हुआ भव्य आयोजन

Updated on: 07 June, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

छविनाथ यादव

 

वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज " गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्रविष्णु गुरु देवो महेश्वर:गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः" की आराधना और हृदय में अपने गुरुजनों के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति भावना से ओत-प्रोत हो कर “तुलसी देवी करुणापति स्मारक बालिका इंटर कॉलेज”,तरती, होलागढ़,में 'शिक्षक दिवस' पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर छात्र -छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।सर्व प्रथम विद्यालय प्रबंधन सदस्य शैलेन्द्र कुमार मिश्र का काव्य खण्ड-"भारत मां की झांकी" का मुख्य अतिथि विनोद तिवारी और उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।'स्वागत गीत' के बाद 'गुरु में संसार समाया',दिल है छोटा सा,छोटी सी आशा','चंदा ने तारों से पूछा है 'और बम्बे बम्बे बोल,मस्ती में तू डोल" जैसे हास्य प्रधान और मनोरंजक गीतों से भरपूर गीत प्रस्तुत किया,वहीं दूसरी ओर बच्चों ने अपने भाषण से राधाकृष्णन के जीवन का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत 'मुख्य अतिथि' ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने मां सरस्वती व राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और बच्चों के रोचक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम से खुश होकर दो हजार रुपए नकद प्रोत्साहन स्वरूप दिया, वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने राधाकृष्णन के समग्र जीवन पर विस्तार से जानकारी दी और वी०डी०सी सदस्य ने "गुरु गोविन्द दोऊ खड़े,काके लागूं पांव?बलिहारी गुरु आपने,गोविंद दियो बताय,"और "गुरु कुम्हार है और शिष्य एक कच्चे घड़े की तरह है,जैसे कुंम्हार घड़े को संवारता है,वैसे ही शिष्य को गुरु योग्य बनाता है!' प्रबंधन सदस्य व पूर्व प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कालेज की अध्यापिका अपराजिता मौर्य ने किया और अंत में छात्र-छात्राओं ने केक काट कर अपने गुरुजनों का जन्म दिन हंसी ख़ुशी और पूरे हर्षोल्लास से मनाया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News