UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

इमामबाड़ों में ठंडा किये गए ताजिये

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। इमाम चौकों पर रखे गए ताजिये को बुधवार को 'या हुसैन की गूंज के साथ विभिन्न कर्बला में शांति पूर्ण प्रदर्शन के साथ ठंडे किए गए।हरहुआ कस्बा में हरहुआ डीह से तीन ताजिये,साई तकिया से एक,पुआरी खुर्द से एक,सरायकाजी से एक आकर्षक ताजिये निकालकर स्थानीय कर्बला में ठंडा किया गया। ताजिया के साथ लकड़ी के खेल कई कौशल का प्रदर्शन युवाओं ने किया। ताजिये के साथ चल रहे लोग या हुसैन के नारे लगाते रहे।ताजिया जुलूस में हिन्दू लोग भी सम्मिलित होकर गंगा -जमुनी तहजीब का मिशाल पेश किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तगड़ी व्यवस्था लगी रही। हरहुआ पुलिस बल कौशल प्रदर्शन व भीड़ को नियंत्रित करने में जी जान से जुटी रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News