UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी: काशी के घाटों पर बाढ़ के बाद जमा सिल्ट की सफाई तेज, देव दीपावली और छठ पूजा की तैयारी युद्धस्तर पर

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*वाराणसी।* अस्सी घाट सहित अन्य घाटों पर बाढ़ के बाद जमा हुई करीब 10 फीट मोटी सिल्ट ने एक घाट से दूसरे घाट का संपर्क बाधित कर दिया था। इसे देखते हुए नगर निगम ने तेजी से सफाई अभियान शुरू किया। निगम के प्रयास सफल रहे, और घाटों पर जमा सिल्ट को साफ कर दिया गया। अब घाटों पर मिट्टी को समतल करने के लिए "ड्रेसिंग" का काम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि आने वाले पर्वों के लिए घाट तैयार हो सकें। 

समतलीकरण के कार्य में करीब 20-25 मजदूर लगाए गए हैं, ताकि छठ पूजा और देव दीपावली से पहले घाटों को सुव्यवस्थित किया जा सके। इन पर्वों के दौरान घाटों पर भारी भीड़ इकट्ठा होती है, जिसमें न केवल देश से बल्कि विदेश से भी लोग शामिल होते हैं। खासकर देव दीपावली को लेकर घाटों और बड़ी नावों की बुकिंग पहले से हो चुकी है।

घाटों की सफाई के लिए नगर निगम ने लगभग 50-60 पंप लगाए, जिनमें से 27 पंप अस्सी घाट से हरिश्चंद्र घाट तक की सफाई में लगाए गए थे। घाटों पर ड्रेसिंग के साथ सफाई और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आगंतुकों को पर्वों के दौरान बेहतर अनुभव मिल सके

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News