UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एसीपी राजातालाब ने पुलिस मित्रों के किया गोष्ठी,दिया आवश्यक दिशा-निर्देश 

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- सहायक पुलिस आयुक्त राजा तालाब अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा रविवार को राजा तालाब पर यातायात पुलिस मित्रों के साथ गोष्ठी किया गया। इस गोष्ठी में पुलिस मित्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं जन जागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसीपी राजातालाब ने ट्रैफिक मित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वह जनमानस और पुलिस के मध्य एक सशक्त सेतु है। जो यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। बैठक के दौरान स्थानीय यातायात संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया गया। साथ ही आगामी दिनों में संचालित किए जाने वाले सड़क सुरक्षा अभियानों में ट्रैफिक मित्रों की सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस मित्रों ने पूर्ण सहयोग एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आश्वासन भी दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News