संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। क्राइम को कंट्रोल करने और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी के सफल चौकी प्रभारी चन्दापुर प्रशान्त पाण्डेय ने मय फोर्स चौकी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फुट पेट्रोलिंग किया। इस दौरान पुलिस ने बाहर से आने जाने वाले वाहनों को चेक किया और बिना वजह तफरी कर रहे लोगो को जमकर लताड़ लगाते हुए आगे से ऐसा न करने का हिदायत भी दिया । फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।