संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* बीडीओ हरहुआ दीनदयाल ने आज मंगलवार को मुर्दहा में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। भवन का छत पूर्ण न होने पर ग्रामप्रधान को जल्द छत ढलवाने के निर्देश दिए। बीडीओ ने अन्नपूर्णा भवन की स्थापना ग्राम पंचायत के लिए किसी वरदान से कम नहीं यह अन्नपूर्णा भवन भूख और गरीबी से लड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। कुल 9 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य होना है जिसमें 75%कार्य पूरे मिले लेकिन छत ढलाई जल्द कराकर फिनिशिंग कार्य जल्द कराने पर जोर दिया।
प्रधान रबिन्द्र यादव ने आश्वासन दिया कि युद्ध स्तर पर कार्य कर हर हाल में दिसम्बर माह में पूरे कर लिये जायेगें।अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न भंडारण और वितरण कार्यो मे सहूलियत होगी । ग्रामवासियो को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।