अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ। स्थानीय विकासखंड मे आयर,गोसाईपुर छोटा और गोसाईपुर मोहाँव मे स्थापित गेंहू क्रय केन्द्रो पर अभी तक कुल 43 कुंतल गेंहू खरीद हुई है ।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने तीनो केन्द्रों का दौरा किया,जहाँ इलेक्ट्रॉनिक कांटा,नमीमापक यंत्र,झरना,पंखा,डस्टर इत्यादि सभी व्यवस्थायें दुरूस्त मिलीं।सभी केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध मिले।आयर में मौके पर औरा के किसान त्रिभुवन चौबे के आठ कुंतल गेंहू की तौल हो रही थी।एडीओ सहकारिता ने केन्द्र प्रभारी दुर्गा प्रसादमिश्र को खरीद को आनलाईन फीडिंग कराने का निर्देश दिया।गोसाईपुर नंबर दो केन्द्र पर सचिव अरविंद दूबे ने बताया कि क्षेत्र मे दो दर्जन किसानो से संपर्क किया गया है तथा शुक्रवार से खरीद प्रारंभ हो जाएगी।गोसाईपुर मोहाँव मे जहाँ विपणन शाखा का गेंहू क्रय केन्द्र संचालित है, वहाँ पैंतीस कुंतल गेंहू की खरीद हुई है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप गेंहू क्रय कर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें तथा गेंहू का भुगतान संबंधित किसान के खाते मे 24 घंटे के भीतर भिजवाना सुनिश्चित करें।उन्होने यह भी बताया
कि गेंहू खरीद का कार्य 15
जून तक निर्बाध रूप से चलेगा। रविवार और राजपत्रित अवकाशो को छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम छः बजे तक गेंहू खरीद होगी।निरीक्षण के समय दुर्गा मिश्र,अरविंद दूबे,त्रिभुवन चौबे,जिगेन्द्र पांडेय,भरत मिश्र,द्वारिका,रमेश तिवारी व अन्य उपस्थित रहे।