UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विधायक टी0राम ने पीएचसी हरहुआ में रैन बसेरा का किया भूमिपूजन।*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 *हरहुआ।* देश का विकास मजबूत समाज से सम्भव होती है जो जनहित में किये गए कार्य पर निर्भर होती है। सरकार जनहित में स्वास्थ्य की सेवाओं को प्राथमिकता देकर जो कार्य कल्याणकारी योजनाओं के जरिये कर रही है उसमें आज एक ' रैन बसेरा' का निर्माण मील का पत्थर साबित होगी। अब मरीज के साथ आने वाले परिजनों को सर्वसुविधा सम्पन्न धूप, बरसात व ठंड से राहत मिल सकेगी।

      उक्त बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ प्रांगण में 'रैन बसेरा' निर्माण के भूमिपूजन के दौरान विधायक अजगरा टी0 राम ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।

 उन्होंने कहा कि बहुत दिनो से इसकी जनहित में मांग की गई थी। 10"-11" मीटर लंबी रैन बसेरा 11लाख 03 हजार रुपये विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना 23-24 से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग वाराणसी द्वारा बनाया जाएगा। कुर्सियों के साथ टाइल्स भी लगेंगे।बंदरों की समस्या को देखते हुए चारो तरफ मजबूत रेलिंग के साथ जाली व गेट लगाई जाएगी। भूमिपूजन के बाद अस्पताल परिसर का अवलोकन किया। मुख्य मार्ग से अस्पताल परिसर के बीच बने सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल मोबाइल के जरिये एसडीएम पिंडरा व बीडीओ हरहुआ को अवगत कराया। सरोवर (तालाब)को सवारने का भी कार्य कराया जाएगा।

       विधायक टी0 राम का अस्पताल परिसर में पहुंचते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार मय स्टाफ सहित बुके भेंटकर स्वागत किया। ग्राम प्रधान हरहुआ अनवर उर्फ अन्नू ने ग्राम पंचायत की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया।

       भूमिपूजन अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार, अरुणेंद्र सिंह,डॉ0 नन्द आसरे, डॉ0 राजकुमार, एचईओ सतीश गुप्ता, बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, आई सिद्दीकी, पंकज सिंह, स्टाफ नर्स संजू यादव,एएनएम निर्मला त्रिपाठी ,गीता देवी सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ व क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News