UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एसओजी-2 टीम ने राजातालाब के स्पा सेंटर से तीन महिला सेक्स वर्करों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 21 July, 2026

 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी -- पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसओजी -2 की पुलिस टीम ने राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार में संचालित स्पा सेंटर से तीन जिस्मफरोशी में लिप्त महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद सीपी के संवाद नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गयी। जिसके बाद एसओजी-2 पुलिस टीम ने रविवार को इस स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान एसओजी- 2 पुलिस टीम द्वारा तीन महिला सेक्स वर्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में सबूत भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बताया गया कि स्पा सेंटर के संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसीपी राजातालाब और एस ओजी-2 पुलिस टीम मौजूद रहीं। संचालित स्पा सेंटर को सील कर दिया गया। गौरतलब हो कि वाराणसी के कई क्षेत्र में सेक्स रैकेट और फर्जी स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ हो चुका है। हर बार पुलिस निगरानी बढ़ाने का दावा करती है। लेकिन अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। लेकिन इस तरह के धंधो पर लगाम लगाने के लिए अभी और प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News