पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दिपक सिंह
जौनपुर शाहगंज शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में गुरुवार को आयोजित वार्षिक संगीत एवं नृत्य उत्सव “राग एवं नृत्यांजली 2025” में सुरों की मधुर गूंज और थिरकते कदमों ने ऐसा समां बाँधा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह और समन्वयक रवि सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंच पर उतरे नन्हें कलाकारों ने गीत, नृत्य और संगीत की ऐसी रंगीन छटा बिखेरी कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।संगीत प्रतियोगिता ‘राग’ में कक्षा VI-C की इशिता जोशी को ऑल-स्कूल म्यूजिक चैंपियन घोषित किया गया, जबकि नृत्य उत्सव ‘नृत्यांजली’ में कक्षा XI-D की काजल अग्रहरि ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से बेस्ट परफॉर्मर का खिताब अपने नाम किया एकेडमी के निदेशक शशांक सिंह ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी एकेडमी की उस भावना का प्रतीक है जहाँ शिक्षा के साथ सृजनशीलता और अभिव्यक्ति को भी समान महत्व दिया जाता है। हमारे विद्यार्थी तभी चमकते हैं जब उन्हें मंच पर अपने सपनों को उड़ान देने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल, संगीत एवं नृत्य विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं और पूरा एकेडमी परिवार उपस्थित रहा। समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।