UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोरी व खोये हुए मोबाइल को पाकर लोगों के खिले चेहरे 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के निर्देशन में बकरीद आदि त्योहारों के दृष्टिगत कैण्ट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हो रही चोरी, लूट, उचक्कागिरी, शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार को सर्विलांस टीम प्रभारी व अन्य के अथक प्रयास से स्थानीय थानों पर भिन्न- भिन्न दिनांक को भिन्न-भिन्न वादियों द्वारा मोबाइल चोरी व गुमशुदगी पर दी गयी तहरीर से 201 मोबाइल बरामद किया गया था। उन बरामद मोबाइलों को न्यायालय के आदेश पर मोबाइल स्वामियों को वितरित करने हेतु मोबाइल के जरिए सूचना देकर थाने पर बुलाया गया। जिसमें रविवार को कुल 36 मोबाइल स्वामी ही थाना पर हाजिर हुए। जिनको सामूहिक रूप से मोबाइल सुपुर्द किया गया।खोया मोबाइल प्राप्त करने वाले मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह व पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह व उनकी संयुक्त पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा किया गया।इस तरह से रविवार को जीआरपी थाने पर उपस्थित कुल 36 लोगों को मोबाइल वितरित किया गया। इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह, उ0नि0 आनन्द कुमार यादव, हे0का0 सौभाग्य पाण्डेय, हे0का0 सत्येन्द्र बहादुर शाह,का0 सुमित सिंह, सर्विलांस प्रभारी मय टीम के शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News